Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकी के क्षेत्र में मार्गन एवं स्टुअर्टवेन्ट के योगदान पर चर्चा कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) मोर्गन एवं स्टुअर्टवेन्ट प्रयोगात्मक आनुवंशिकी में अग्रगामी थे। उन्होंने सहलग्नता एवं जीन विनिमय की धारणा को स्थापित किया।
(ii) टी. एच. मोर्गन (1866-1945)
(a) उन्हें, आनुवंशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका की व्याख्या एवं खोज के लिए 1933 का कार्यिकी एवं चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
(b) उनका योगदान निम्न प्रकार है
(1) मोर्गन ने फलमक्खी ड्रोसोफिला मेलेनागैस्टर पर कार्य किए और सहलग्नता का गुणसूत्री सिद्धांत प्रस्तुत किया।
(2) उन्होंने बताया कि जीन्स गुणसूत्र पर स्थित होते हैं।
(3) उन्होंने सहलग्नता का सिद्धांत, जीव विनिमय, लिंग सहलग्न वंशागति को प्रतिपादित किया तथा जीन एवं गुणसूत्र में संबंध की खोज की।
(4) उन्होंने गुणसूत्र मानचित्रण की तकनीक की स्थापना की।
(5) उन्होंने उत्परिवर्तन पर भी कार्य किए।
(iii) अल्फेड हेनरी स्टुअर्टबेन्ट (1891-1970)
(a) वह मॉर्गन के शिष्य थे और उन्हें 1967 में विज्ञान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(b) उनके योगदान निम्न प्रकार हैं
(1) उन्होंने ड्रोसोफिला जीनोम पर कार्य करते हुए गुणसूत्र का प्रथम आनुवंशिक चित्रण प्रस्तुत किया।
(2) उनके मुख्य योगदान में आनुवंशिक सहलग्नता समूह का विश्लेषण सम्मिलित है जो कि गुणसूत्र मानचित्रण की प्राचीन विधि है और आज तक प्रचलित है।
(3) उन्होंने 1913 में निर्धारित किया कि गुणसूत्रों पर जीन्स एक रैखिक क्रम में माला के मोतियों के समान व्यवस्थित होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जीन्स गुणसूत्र पर एक निश्चित स्थल पर स्थित होते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions