Doubtnut Promotions Sticky

फरवरी 1928 में भारत आने वाले साइमन कमीशन का बहिष्कार किया गया, क्योंकि

A

उसके सभी सदस्य अंग्रेज थे

B

उस समय अनेक राष्ट्रवादी नेता बन्दी थे

C

उसका अध्यक्ष सर जॉन साइमन बहूत अलोकप्रिय था

D

मान्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार असफल हो गए थे

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


फरवरी 1928 में भारत आने वाले साइमन कमीशन का बहिष्कार करने का प्रमुख कारण उसके सभी सदस्यों का अंग्रेज होना था। 1919 के एक्ट को पारित करते समय ब्रिटिश सरकार ने यह घोषणा की थी कि वह दस वर्ष बाद पुनः इन सुधारों की समीक्षा करेगी, किन्तु नवंबर 1927. में ही उसने आयोग की नियुक्ति कर दी, जिसका नाम भारतीय विधिक आयोग. था लेकिन सर जॉन साइमन के इसका अध्यक्ष होने के कारण इसे साइमन आयोग कहा जाता है। .इस आयोग को वर्तमान सरकारी व्यवस्था, शिक्षा के प्रसार तथा प्रतिनिधि संस्थाओं के अध्ययन के पश्चात् रिपोर्ट देनी थी। भारत में उत्तरदायी सरकार की स्थापना कहाँ तक आवश्यक है तथा भारत इसके लिए तैयार है या नहीं यह पता लगाना साइमन कमीशन के उद्देश्यों में शामिल था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions