Doubtnut Promotions Sticky

बिरजू महाराज ने किस नृत्य शैली मे ख्याति प्राप्त की थी?

A

भरतनाट्यम

B

कुचिपुड़ी

C

कथक

D

ओडिसी

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


.कथक. नृत्य शैली में बिरजू महाराज ने ख्याति प्राप्ति की है। उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्मे इस नृत्य की उत्पच्चि ब्रजभूमि की रासलीला से हुई है। 14वीं-15वीं सदी तक सभी भारतीय नृत्य, धर्म और मंदिरों से जुड़े हुए थे। कथक भी उन्हीं में से एक था। कथक घरानों में लखनऊ घराना अधिक प्रसिद्ध है। (अन्य जयपुर तथा रायगढ़) कला-विलासी नवाब बाजिद अली शाह के शासन काल में यह लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा। नवाब साहब स्वयं ठाकुर प्रसाद से नृत्य सीखा करते थे। इन्हीं ठाकुर प्रसाद के वंशज बिरजू महाराज है जिन्होंने कथक को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।। कथक नृत्य से संबंधित अन्य प्रमुख व्यक्ति हैं - दुर्गालाल, देवीलाल, उमा शर्मा, शाश्वती सेन, गोपी कृष्ण, रानी कर्णा, दमयंती जोशी, कुमुदिनी इत्यादि।

|