Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से कौन सिंधु नदी की एक सहायक नदी नहीं है?

A

जास्कर

B

नुब्रा

C

श्योक

D

लोहित

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


लोहित नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम में बहने वाली एक नदी है। यह ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है। लोहित नदी पूर्वी तिब्बत के जयाल छू पर्वत श्रेणी से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश में दो सौ किलोमीटर तक तूफानी वेग से बहने के बाद असम के मैदानी इलाकों में आ जाती है। खून की नदी के नाम से जानी जाने वाली यह नदी तूफानी और अशान्त है और इसका यह नाम आंशिक रूप से इसकी लाल मिट्टी के कारण पड़ा है। यह मिश्मी पर्वतमाला से बहती हुई ब्रह्मपुत्र घाटी के मुहाने पर ब्रह्मपुत्र नदी (अरुणाचल प्रदेश में जिसे सियांग नदी के नाम से जाना जाता है) में विलय हो जाती है।

|