Doubtnut Promotions Sticky

दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ बारिश के मौसम में भारतीय उप महाद्वीप से किसके कारण आकर्षित होती हैं ?

A

भूमध्य रेखा पर चक्रवात के बनने से।

B

पूर्वी हवाओं के प्रभाव से

C

उत्तरी-पूर्वी व्यापारिक हवाओं के प्रभाव से।

D

उत्तरी पश्चिम भारत में कम वायु दाब के होने से।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


भारत में बरसात के मौसम के दौरान (मध्य जून से सितम्बर के अंत तक) जून माह में सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं जिसके कारण पश्चिमी मैदानी भागों में पवन गर्म होकर ऊपर उठ जाता है एवं कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है। यह क्षेत्र इतना प्रबल होता है कि कम दबाव क्षेत्र को भरने के लिए दक्षिणी गोलार्द्ध की व्यापारिक पवनें भूमध्य रेखा पार कर इस ओर बढ़ती है। भूमध्य रेखा पार कर जब ये पवनें भारतीय उपमहाद्वीप की ओर बढ़ती हैं तो पृथ्वी की गति के कारण इनकी दिशा में परिवर्तन हो जाता है और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहने लगती हैं। इसी कारण जून-सितम्यर के मध्य होने वाली वर्षा को दक्षिण-पश्चिमी मॉनसूनी वर्षा कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions