Doubtnut Promotions Sticky

किस वंशागति विधि में सन्तानों में अधिक मातृक प्रभाव पाए जाने की आशा की जाती है?

A

अलिंगसूत्री

B

कोशिकाद्रव्यी

C

Y-सहलग्नता

D

X-सहलग्नता

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


केन्द्रक (Nucleus) की अपेक्षा कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) में उपस्थित जीन्स की वंशागति कोशिकाद्रव्यी वंशागति (Cytoplasmic inheritance) कहलाती है। इस विधि द्वारा सन्तानों में अधिक मातृत्व प्रभाव की आशा की जाती है। इसका कारण यह है कि मादा जनन कोशिका अथवा अण्ड (Egg) में अत्यधिक मात्रा में कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) होता है, जिसमें अनेक ऐसे अंगक होते हैं, जिनके स्वयं के जीन होते हैं तथा जो स्वतन्त्र रूप से उत्पन्न हो सकते हैं (जैसे-माइटोकॉण्ड्रिया एवं हरितलवक) तथा जो भ्रूण की सभी कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में सम्मिलित हो जाते हैं। नर जनन कोशिकाएँ (Male reproductive cells) जैसे-शुक्राणु (Sperm) अथवा पराग कण (Pollen grain) में मुख्यतया केवल एक केन्द्र होता है। इस प्रकार नर जनक (Male parent) से, सन्तति में कोशिकाद्रव्यी अंगक (Cytoplasmic organelles) वंशागत (Inherit) नहीं होते हैं।
यही कारण है कि कोशिकाद्रव्यी वंशागति (Cytoplasmic Inheritance) को मातृ वंशागति (Maternal inheritance) भी. कहा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions