Doubtnut Promotions Sticky

एक अणु, जो आनुवंशिक पदार्थ के रूप में व्यवहार कर सकता है, उसे नीचे दिए गए लक्षणों को पूरा करना चाहिए, सिवाय इस लक्षण के

A

उसे मेण्डेलियन लक्षणों के रूप में स्वयं को प्रकट करने के लिए सक्षम होना चाहिए।

B

उसे स्वयं की प्रतिकृति उत्पन्न करने में सक्षम होना चाहिए।

C

उसे संरचनात्मक एवं रासायनिक रूप से अस्थाई होना चाहिए।

D

उसे धीमे परिवर्तनों के लिए गुंजाइश (scope) रखनी चाहिए, जोकि उद्विकास के लिए आवश्यक है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


एक अणु, जो एक आनुवंशिक पदार्थ के रूप में कार्य कर सकता है, उसे संरचनात्मक एवं रासायनिक रूप से स्थाई होना चाहिए। एक अणु को आनुवंशिक पदार्थ के रूप में कार्य करने के लिए जो मापदण्ड पूरे करने आवश्यक हैं, वो निम्न प्रकार से हैं
(i) वह प्रतिकृति बनाने में दक्ष होना चाहिए।
(ii) उसे संरचनात्मक एवं रासायनिक रूप से स्थाई होना चाहिए।
(iii) उसे धीमे परिवर्तनों जैसे-उत्परिवर्तन के लिए गुंजाइश रखनी चाहिए, जोकि उद्विकास के लिए आवश्यक है।
(iv) उसे मेण्डेलियन लक्षणों के रूप में स्वयं को प्रकट या अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions