Doubtnut Promotions Sticky

ऋग्वैदिक आर्य पशुचारी लोग थे, यह इस तथ्य से पुष्ट होता है कि

A

ऋग्वेद में गाय के अनेक संदर्भ हैं

B

अधिकांश युद्ध गायों के लिए लड़े गए थे

C

पुरोहितों को दिए जाने वाला उपहार प्रायः गायें होती थीं, न कि जमीन

D

उपर्युक्त सभी

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


ऋग्वेद में गाय की इतनी चर्चा है कि ऋग्वैदिक आर्यों को मुख्य रूप से पशुचारक कहा जा सकता है। उनके अधिकांश युद्ध गाय को लेकर ही हुए हैं। ऋग्वेद में युद्ध का पर्याय गविष्टि है। गाय सबसे उत्तम धन मानी जाती थी। जहां कहीं पुरोहितों को दी जाने वाली दक्षिणा की बात आई उसमें आमतौर पर गायें ही होती थीं और भूमि कभी न होती थी। ऋग्वैदिक लोग गाय चराने, खेती करने और बसने के लिए जमीन पर कब्जा करते होंगे, परंतु भूमि निजी संपत्ति नहीं होती थी।

|