निम्नलिखित में से दिल्ली का पहला प्रमुता संपन्न सुल्तान कौन था?

A

कुतुबुद्दीन ऐबक

B

बलबन

C

अलाउद्दीन खिलजी

D

इल्तुतमिश

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


कुतुबुद्दीन ऐबक को भारत में .तुर्की राज्य का संस्थापक. माना जाता है। सिंहासन पर बैठने पर उसने .सुल्तान. की उपाधि नहीं ग्रहण की, बल्कि केवल .मलिक. और .सिपहसालार. की पदवियों से ही संतुष्ट रहा। ऐबक ने न अपने नाम का खुतबा पढ़वाया और न ही अपने नाम के सिक्के चलाए, बाद में गोरी के उत्तराधिकारी गयासुद्दीन ने उसे सुल्तान स्वीकार किया। ऐबक ने 1206 ई. से 1210 ई. तक लगातार लाहौर से शासन का संचालन किया। लाहौर ही उसकी राजधानी थी। कुतुबुद्दीन का दामाद व उत्तराधिकारी इल्तुतमिश इल्बारी तुर्क था। इल्तुतमिश ही दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक था। इस प्रकार दिल्ली का पहला प्रभुता संपन्न सुल्तान इल्तुतमिश था।

Updated on:21/07/2023
Doubtnut Promotions Banner
|