Doubtnut Promotions Sticky

मैंग्रोव क्या होते हैं?

A

डेल्टीय वन

B

वर्षा वन

C

निमज्जित तटीय वन

D

उष्णकटिबंधीय वन

Text Solution
Verified by Experts

मैंग्रोव शब्द की उत्पत्ति पुर्तगाली शब्द .मैंग्यू. तथा अंग्रेजी शब्द .ग्रोव. से हुई है। मैंग्रोव शब्द का उपयोग पौधों के उस समूह के लिए किया जाता है जो खारे पानी और नमी वाले स्थानों पर उगते हैं। उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के समुद्री तटों पर उगने वाली वनस्पति को भी मैंग्रोव कहते हैं, जहां पर ज्वार के समय समुद्र का खारा पानी भर जाता है। वे क्षेत्र जहां पर ऐसी वनस्पतियां उगती हैं, मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र कहलाते हैं। मैंग्रोव समूह, मैंग्रोव पारिस्थितिकी, मैंग्रोव वन, मैंग्रोव दलदल आदि शब्दों का प्रयोग मैंग्रोव के पौधों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। इस वर्गीकरण के पश्चात भी कभी-कभी मैंग्रोव शब्द को परिभाषित करना कठिन हो जाता है।

|