Doubtnut Promotions Sticky

आकाशगंगा मंदाकिनी सबसे पहले देखी थी -

A

गैलीलियो ने

B

मार्टेन श्मिट ने

C

मार्कोनी ने

D

न्यूटन ने

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


ए. जॉर्ज लैमेन्तर द्वारा प्रतिपादित महाविस्फोट सिद्धांत के अनुसार,15 अरब वर्ष पूर्व संपूर्ण ब्रह्मांडीय पदार्थ अत्यंत सघन पिंड के रूप में था जिसमें विस्फोट के पश्चात ब्रह्मांडीय पदार्थ चारों ओर फैल गए! यह पदार्थ ही विभिन्न गैलेक्सी के रूप में हमें दृश्य हैं। गैलेक्सियों के अनंत समूह का सम्मिलित रूप ही ब्रह्मांड है। ब्रह्मांड में अनुमानतः 1000 अरब गैलेक्सी हैं। प्रत्येक गैलेक्सी में अनुमानतः 100 अरब तारे हैं। हमारी गैलेक्सी जिसमें हमारा सौरमंडल स्थित है, को मंदाकिनी या आकाशगंगा या दुग्ध मेखला | (Milky way) कहते हैं। गैलेक्सी अनेक आकार-प्रकार में दृश्य है। सर्वप्रथम टेलिस्कोप की सहायता से 1610 ई. में गैलीलियो गैलीली ने इसे देखा था।

|