Doubtnut Promotions Sticky

समुद्र का जल वर्षा के जल से अधिक नमकीन होता है, क्योंकि

A

समुद्री जीव नमक पैदा करते हैं।

B

समुद्र के गिर्द वायु नमकीन होती है|

C

नदियां मिट्टी से नमक ढोकर उन्हें समुद्र में डाल देती हैं।

D

समुद्र तलों में नमक पैदा करने वाली खदानें हैं।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


सागरीय लवणता का स्रोत पृथ्वी ही है। प्रारंभ में जब पृथ्वी की उत्पत्ति हुई तथा प्रथम ठोस पपड़ी (Crust) का निर्माण हुआ। उस समय पपड़ी के विघटन तथा वियोजन के कारण अपरदन के कारकों द्वारा लवण सागर में पहुंचाए जाने लगे, जिस कारण सागर की लवणता में वृद्धि होने लगी। नदियां सागर तक लवण पहुंचाने वाले कारकों में सर्वप्रमुख हैं। अतः समुद्र का जल वर्षा के जल से अधिक नमकीन होता है।

|