Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय संविधान में किसकी सिफारिशों पर मूल कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया ?

A

संथानम समिति

B

स्वर्ण सिंह समिति

C

शाह आयोग

D

प्रशासनिक सुधार आयोग

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को 1976 में डॉ. स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर सम्मिलित किया गया। इसके लिए 42वें संशोधन 1976 द्वारा संविधान में व्यापक परिवर्तन किया गया जिसमें भाग 4 (क), अनुच्छेद 51(क) अतः स्थापित किया गया तथा नागरिकों के 10 मूल कर्तव्य निर्धारित किए गए थे। निदेशक तत्वों (भाग 4) की तरह भाग 4(क) में अतःस्थापित मूल कर्तव्य भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं है किन्तु यह संविधान उपबंधित होने के कारण (भारत की सांविधानिक विधि का भाग होने कारण) महत्वपूर्ण और सर्वोच्च विधि का अंग हैं। वर्तमान में मूल कर्तव्यों के संख्या 11 है। 86वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा ग्यारहवां मूल, कर्तव्य शामिल किया गया जिसमें अभिभावक द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों शिक्षा का प्रबंध करना मूलकर्तव्य के रूप में शामिल किया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions