Doubtnut Promotions Sticky

पदार्थ के 'परमाणु सिद्धांत' किसने प्रतिपादित किया था?

A

एवोगाडो

B

डाल्टन

C

न्यूटन

D

पास्कल

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सन् 1808 में जॉन डॉल्टन ने .एन्यू सिस्टम ऑफ केमिकल फिलॉस्फी. नामक पुस्तक प्रकाशित की। उसमें इन्होंने निम्न सिद्धांत प्रस्तुत किए :
सब कुछ परमाणुओं से बना है, जो पदार्थ के अविभाज्य घटक हैं और नष्ट नहीं किए जा सकते हैं।
तत्त्व के सभी परमाणु समान हैं
विभिन्न तत्त्वों के परमाणु आकार और द्रव्यमान में भिन्न होते हैं
एक से अधिक तत्त्वों के परमाणुओं के निश्चित अनुपात में संयोजन से यौगिक बनते हैं।
रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु पुनर्व्यवस्थित होते हैं। रासायनिक अभिक्रियाओं में न तो उन्हें बनाया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions