Doubtnut Promotions Sticky

शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल करना सिखाती है। वह शिक्षा जो मानव को पाठ्य-पुस्तकों के ज्ञान के अतिरिक्त कुछ गंभीर चिंतन न दे। यदि हमारी शिक्षा सुसंस्कृत, सभ्य, सध्चरित्र एवं अच्छे नागरिक नहीं बना सकती तो उससे क्या लाभ? सहृदय, सच्चा परंतु अनपढ़ मज़दूर उस स्नातक से कहीं अच्छा है जो निर्दय और चरित्रहीन है। संसार के सभी वैभव और सुख-साधन भी मनुष्य को तब तक सुखी नहीं बना सकते जब तक कि मनुष्य को आत्मिक ज्ञान न हो। हमारे कुछ अधिकार और कर्तव्य भी हैं। शिक्षित व्यक्ति को कर्तव्यों का उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना कि अधिकारों का
'सुख-साधन' का विग्रह और समास है

A

सुख और साधन - दवद्व

B

सुखों के साधन – तत्पुरुष

C

सुखों के साधनों का समूह - विगु

D

सुख से सधे जो साधन - कर्मधारय

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सुख-साधन का समास विग्रह है, .सुखों के साधन यह तत्पुरुष समास का उदाहरण है। तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण एवं उत्तर पद की प्रधान होते हैं। समास करते समय बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। इस समास में आने वाले कारक चिहों को, से, के लिए, से. का, के, की, में, पर आदि का लोप होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions