Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए पद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का यथोचित उत्तर दीजिए।
पद्यांश 1
भू के मानचित्र पर अंकित त्रिभुज, यही क्या तू है?
नर के नमश्चरण की दृढ़ कल्पना नहीं क्या तू है?
वेदों का ज्ञाता, निगूढ़ताओं का चिर ज्ञानी है,
मेरे प्यारे देश! नहीं तू पत्थर है, पानी है।
जड़ताओं में छिपे किसी चेतन को नमन करूँ मैं?
किसको नमन करूँ मैं भारत! किसको नमन करूँ मैं?
तू वह, नर है जिसे बहुत ऊँचा चढ़कर पाया था,
तू वह, जो सन्देश भूमि का अम्बर से लाया था,
तू वह जिसका ध्यान आज भी मन सुरभित करता है।
थकी हुई आत्मा में उड़ने की उमंग भरता है।
गन्ध-निकेतन इस अदृश्य उपवन को नमन करूँ मैं।
किसको नमन करूँ मैं भारत ! किसको नमन करूँ मैं।
भारत की विशेषता है

A

वेदों का ज्ञाता

B

जीवन में आशा का संचार करने वाला

C

जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञानी

D

ये सभी

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


प्रश्न में दिए गए विकल्प वेदों का ज्ञाता, जीवन में आशा का संचार करने वाला व जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञानी सभी भारत की विशेषताएँ हैं। अतः विकल्प (4) सही उत्तर है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions