Doubtnut Promotions Sticky

जब कोई रोग बहुत ही कम समय में किसी व्यापक क्षेत्र में फैलकर बहुत-सी मौतों का कारण बन जाता है तो उसे महामारी कहा जाता है। अचानक ही फैल जाने के कारण इसके निदान, चिकित्सा आदि के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होती। इसलिए नियंत्रण में कठिनाई आती है। आजकल कोविड-19 नामक रोग ऐसी महामारी बन चुका है जो सारे विश्व में फैल गया है। अपने देश में इससे पहले भी प्लेग, हैजा, फ्लू, चेचक जैसे रोग महामारी के रूप में फैले किंतु उनका फैलाव इतना नहीं था और उन पर नियंत्रण पा लिया गया। कोविड के लिए टीका और दवाओं के परीक्षण हो रहे हैं। आशा है कि शीघ्र ही ये उपलब्ध हो सकेंगे। तब तक हमें अपनी रक्षा के लिए स्वयं सावधानियाँ बरतनी होंगी।
भारत में यह महामारी कभी नहीं फैली

A

प्लेग

B

हैजा

C

चेचक

D

निमोनिया

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


भारत में पहले भी प्लेग, हैजा, चेचक जैसे रोग महामारी के रूप में फैले हैं लेकिन निमोनिया जैसी महामारी कभी नहीं फैली।

|