Doubtnut Promotions Sticky

राधिका अकसर "लड़का' को 'लका', 'कमाई होने लगी' को 'कमाई होगी' लिखना जैसी गलतियाँ कर बैठती है। यह इस ओर संकेत करता है कि

A

राधिका ध्यान से नहीं लिखती

B

उसके लेखन के स्तर में सुधार की आवश्यकता है

C

राधिका को मात्राओं का ज्ञान नहीं है

D

राधिका के विचारों की तेज गति के साथ उसकी लेखनी नहीं चल पाती

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


कभी-कभी छात्र जिस गति से सोचते है, उसी गति से लिख नहीं पाते। उनका लेखन विचारों की तुलना में धीरे होता है। इस कारणवश वह जैसे सोचते है, ठीक वैसा नहीं लिखते! लिखते समय कुछ शब्द बीच में ही छूट जाता है। इसके समाधान के लिए ऐसे छात्रों को लिखित अभिव्यक्ति हेतु अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    सुलेखा ने पाठ को पढ़ाते हुए 'जीवन' को 'जिन्दगी' पढ़ा यह इस ओर संकेत करता है कि

    Aउसे अक्षरों की पहचान में भ्रम हो जाता है।
    Bउसे केवल पठन-अभ्यास की बहुत आवश्यकता है।
    Cसुलेखा ध्यान से नहीं पढ़ती।
    Dवह अक्षर-पहचान की बजाय अर्थ को समझते हुए पढ़ रही है।
  • Question 2 - Select One

    प्लेटो का यह कथन कि 'बच्चा-बड़ों के बीच एक विदेशी की तरह होता है' किस भाषिक सच्चाई की ओर संकेत करता है?

    Aबच्चे अपनी भाषा में बोलते हैं जिसे बड़े सही सही नहीं समझ पाते।
    Bबच्चा बड़ों से उम्र में छोटा होने के कारण अजनबी बना रहता है।
    Cबच्चों की भाषा अपरिपक्व होती है।
    Dबच्चों की भाषा के प्रति बड़ों का दृष्टिकोण संकीर्णता से परिपूर्ण होता है।
  • Question 3 - Select One

    गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। जीवन में बहुत अंधकार है और अंधकार की ही भाँति अशुभ और अनीति है। कुछ लोग इस अंधकार को स्वीकार कर लेते हैं और तब उनके भीतर जो प्रकाश तक पहुँचने और पाने की आकांक्षा थी, वह क्रमशः क्षीण होती जाती है। मैं अंधकार की इस स्वीकृति को मनुष्य का सबसे बड़ा पाप कहता हूँ। यह मनुष्य का स्वयं अपने प्रति किया गया अपराध है। उसके दूसरों के प्रति किए गए अपराधों का जन्म इस मूल पाप से ही होता है। यह स्मरण रहे कि जो व्यक्ति अपने ही प्रति इस पाप को नहीं करता है, वह किसी के भी प्रति कोई पाप नहीं कर सकता है। किंतु कुछ लोग अंधकार को स्वीकार करने से बचने के लिए उसके अस्वीकार में लग जाते हैं। उनका जीवन अंधकार के निषेध का ही सतत् उपक्रम बन जाता है।
    'अंधकार का निषेध' किस ओर संकेत करता है?

    Aअन्याय, शोषण, बुराइयों को सदा के लिए समाप्त करना
    Bसमाज में फैले अंधकार को प्रकाश में बदल देना
    Cसमाज को अंधकार से मुक्त कराने के लिए प्रत्यनशील रहना
    Dयह मानना कि समाज में अन्याय, शोषण, बुराइयाँ नहीं हैं।