तताँरा के गाँव में किस पर्व का आयोजन किया गया?

A

होली पर्व का

B

छठ पूजा पर्व का

C

पशु पर्व का

D

पुष्कर पर्व का

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


तताँरा के गाँव में पशु-पर्व का आयोजन हुआ। इस पर्व में हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा भी होती है। बाद में नत्य, संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। इसमें वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions


Knowledge Check

  • पासा गाँव में कौन-से पर्व का आयोजन हुआ?

    Aदिवाली
    Bफाग
    Cहोली
    Dपशु।
  • कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ | पशु-पर्व में हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है | वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं | बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है | शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे | धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए | तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था | उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थी | नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा | उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की | वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी | उसकी आँखें तरल थी | होंठ काँप रहे थे | तताँरा को देखते ही वह फुटकर रोने लगी | तताँरा विह्वल हुआ | उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था | रोने की आवाज ऊँची होती जा रही थी | तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था | वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी | सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा | इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए | वामीरो की माँ क्रोध में उफ़न उठी | उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया | गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे | यह तताँरा के लिए असहनीय था | वामीरो अब भी रोए जा रही थी | तताँरा भी गुस्से से भर उठा | उसे जहाँ विवाह की निषेध परम्परा पर क्षोभ था वही अपनी असहायता पर खीझ | वामीरो का दुःख उसे और हरा कर रहा था | उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए ?
    पास गाँव में किसका आयोजन किया गया ?

    Aमेला पर्व
    Bदिवाली पर्व
    Cपशु पर्व
    Dउत्सव पर्व
  • इस गीत में 'भारतमाता' के लिए किस प्रतीक का प्रयोग किया गया है?

    Aसीता
    Bराधा
    Cद्रौपदी
    Dअहिल्या