Doubtnut Promotions Sticky

वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा। इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए। वामीरो की माँ क्रोध में उफ़न उठी। उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया। गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे। यह तताँरा के लिए असहनीय था। वामीरो अब भी रोए जा रही थी। तताँरा भी गुस्से से भर उठा। उसे जहाँ विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ था वहीं अपनी असहायता पर खीझ। वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए? अनायास उसका हाथ तलवार की मूठ पर जा टिका। क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था।
गद्यांश में क्रोध और अग्नि की तुलना क्यों की गई है?

A

क्रोध और अग्नि दोनों ही बड़े गर्म होते हैं।

B

क्रोध और अग्नि दोनों ही पर नियंत्रण कठिन है।

C

तताँरा का स्वभाव बहुत गुस्से वाला था।

D

वामीरो की माँ और तताँरा दोनों ही गुस्से में थे।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B

Doubtnut Promotions Banner
|