Doubtnut Promotions Sticky

कविता की पृष्ठभूमि में 'तोप' की अतीत में भूमिका और उसकी वर्तमान स्थिति का वर्णन कीजिए। कवि को क्यों कहना पड़ा
"कितनी ही बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।"

Text Solution
Verified by Experts

विवरण (अतीत)
तोप ईस्ट इंडिया कम्पनी की है। 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को कुचलने में इसका प्रयोग किया गया था। अत्यन्त शक्तिशाली जिसने अनेक भारतीय सूरमाओं को मारा था।
(वर्तमान)
कम्पनी बाग के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित, शक्तिहीन, निस्तेज, ऐतिहासिक धरोहर जिसे साल में दो बार गणतन्त्र दिवस और स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर चमकाया जाता है। . बच्चे उस पर घुड़सवारी करते हैं, चिड़ियाँ गपशप करती हैं।
कविता के आधार पर कम्पनी के अफसरों ने भारतीय क्रांतिकारियों को दबाने के लिए इस .तोप. का प्रयोग किया था। इन तोपों ने न जाने कितने शूरवीरों को मार डाला था। उस युग में बेकसूर लोगों को मारने वाली यह तोप आज निरर्थक है। वर्तमान में चिड़ियाँ व गौरेया इस तोप पर बैठकर बातें करती हैं, लड़के घुड़सवारी करते हैं। इससे पता चलता है कि अब उन्हें उस शक्तिशाली तोप का कोई डर नहीं रहा। कहने का भाव यह है कि कोई कितना ही शक्तिशाली व्यक्ति हो, समय बदलने पर उसकी स्थिति तोप जैसी हो जाती है। इसलिए कवि को कहना पड़ा कि तोप कितनी ही मज़बूत क्यों न हो? बड़ी-से-बड़ी तोप का भी मुँह एक दिन बन्द हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    अब तो बहरहाल, छोटे लड़कों की घुड़सवारी से
    अगर यह फारिग हो
    तो उसके ऊपर बैठकर चिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गप-शप
    कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घस जाती हैं
    खासकर गौरैया
    वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
    एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
    'तोप' कविता के रचयिता हैं?

    Aवीरेन डंगवाल।
    Bमीराबाई
    Cसुमित्रानंदन पंत।
    Dकबीरदास।
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    अब तो बहरहाल, छोटे लड़कों की घुड़सवारी से
    अगर यह फारिग हो
    तो उसके ऊपर बैठकर चिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गप-शप
    कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घस जाती हैं
    खासकर गौरैया
    वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
    एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
    तोप किसकी घुड़सवारी के काम आती है?

    Aलड़कों की।
    Bगौरैयाँ की।
    Cकुत्तों की।
    Dअंग्रेजों की।
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    अब तो बहरहाल, छोटे लड़कों की घुड़सवारी से
    अगर यह फारिग हो
    तो उसके ऊपर बैठकर चिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गप-शप
    कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घस जाती हैं
    खासकर गौरैया
    वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
    एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
    तोप के भीतर घुसी गौरैया क्या संदेश देती है?

    Aआँख बंद रखने का।
    Bमुख खुला रखने का।
    Cमुँह बंद होने का।
    Dसोते रहने का।