Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित अंशों का भाव स्पष्ट कीजिए -
"तरने की हो शक्ति अनामय।
मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।"

Text Solution
Verified by Experts

कवि ईश्वर से चाहता है कि वे भवसागर को पार करने की अनंत व्याधिरहित शक्ति उसके अन्दर संचारित करें। कवि ईश्वर से किसी भी प्रकार की सांत्वना नहीं चाहता और न ही अपने भार को वह लघु (कम) करने की कामना रखता है। कवि आतंरिक क्षमता को विकसित करने में ईश्वर की सहायता चाहता है, क्योंकि आन्तरिक शक्ति के ही बल पर वह सारे कार्य सिद्ध कर सकने में सक्षम है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना नहीं
    बस इतना होवे (करुणामय)
    तरने को हो शक्ति अनानय।
    मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।
    केवल इतना रखना अनुनय
    वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
    नत शिर होकर सुख के दिन में
    तब सुख पहचानूँ छिन-छिन में।
    दुःख-रात्रि में करे वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही
    उस दिन ऐसा हो करुणामय,
    तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय ॥
    कवि किस प्रकार जीवन की कठिनाइयों का सामना करना चाहता है ?

    Aकठिनाइयों से डर कर।
    Bकठिनाइयों से हार मान कर।
    Cनिर्भय होकर कठिनाइयों का सामना करके।
    Dकठिनाइयों में दूसरों से मदद लेकर।
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना नहीं
    बस इतना होवे (करुणामय)
    तरने को हो शक्ति अनानय।
    मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।
    केवल इतना रखना अनुनय
    वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
    नत शिर होकर सुख के दिन में
    तब सुख पहचानूँ छिन-छिन में।
    दुःख-रात्रि में करे वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही
    उस दिन ऐसा हो करुणामय,
    तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय ॥
    कवि ईश्वर से स्वस्थ रहने की प्रार्थना क्यों कर रहे हैं ?

    Aनीरोग रहकर लोगों की सेवा करने के लिए।
    Bनीरोग रहकर घरवालों को सुख देने के लिए।
    Cनीरोग रहकर अपनी कठिनाइयाँ दूर कर संघर्ष करने के लिए।
    Dनीरोग रहकर परमात्मा में ध्यान लगाने के लिए।
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना नहीं
    बस इतना होवे (करुणामय)
    तरने को हो शक्ति अनानय।
    मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।
    केवल इतना रखना अनुनय
    वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
    नत शिर होकर सुख के दिन में
    तब सुख पहचानूँ छिन-छिन में।
    दुःख-रात्रि में करे वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही
    उस दिन ऐसा हो करुणामय,
    तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय ॥
    दुःख के दिनों में कवि की ईश्वर से क्या प्रार्थना है ?

    Aवह रात-दिन ईश्वर की पूजा करे।
    Bवह हमेशा आराम करता रहे।
    Cवह ईश्वर की सत्ता पर संदेह न करे।
    Dईश्वर सत्ता पर संदेह हो।