Doubtnut Promotions Sticky

26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया गया ?

Text Solution
Verified by Experts

दिसंबर 1929 में लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। उसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि हम पूर्ण स्वराज्य से कम कुछ नहीं माँगेंगे। 26 जनवरी, 1930 को देशवासियों ने भारत को पूर्ण स्वतंत्रता. दिलाने के लिए हर प्रकार का बलिदान देने की प्रतिज्ञा की। उसके बाद 26 जनवरी, 1931 को कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस की पुनरावृत्ति हुई। अतः उस दिन को तब से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। आजाद भारत में इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    हिंदी दिवस मनाया जाता है

    A14 सितंबर को
    B05 सितंबर को
    C02 अक्टूबर को
    D26 जनवरी को
  • Question 2 - Select One

    सआदत अली को तख्त पर क्यों बैठाया गया था?

    Aऐशो - आराम के लिए
    Bअंग्रेजी हुकूमत के डर से
    Cताकि वह अंग्रेजी हुकूमत को पैसे दे
    Dउपरोक्त सभी कारणों से
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    26 जनवरी-आज का दिन तो अमर दिन है। आज के ही दिन सारे हिन्दुस्तान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था और इस वर्ष भी उसकी पुनरावृत्ति थी जिसके लिए काफी तैयारियाँ पहले से की गई थीं। गत वर्ष अपना हिस्सा बहुत साधारण था। इस वर्ष जितना अपने दे सकते थे, दिया था। केवल प्रचार में दो हजार रुपया खर्च किया गया था। सारे काम का भार अपने समझते थे अपने ऊपर है, और इसी तरह जो कार्यकर्ता थे उनके घर जा-जाकर समझाया था।
    कलकत्तावासियों के लिए 26 जनवरी, 1931 का दिन क्यों महत्त्वपूर्ण था ?

    Aसारे हिन्दुस्तान में राष्ट्रीय त्योहार मनाया गया था।
    Bसारे हिन्दुस्तान में उत्सव मनाया गया था।
    Cसारे हिन्दुस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
    Dइनमें से कोई नहीं।