Doubtnut Promotions Sticky

26 जनवरी, 1931 को कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी।"

Text Solution
Verified by Experts

26 जनवरी, 1931 को कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन है जिसके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, .आज जो बात थी वह निराली थी।. बाजार, मकान, रास्ते ऐसे सजाए गए थे जैसे आज ही स्वतंत्रता मिल गई हो। रास्ते में जाते हुए मनुष्यों में उत्साह, नवीनता थी। इसी बात से पता चल रहा था कि आज का दिन अपने आप में निराला है। सभी लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उत्साह से युक्त थे, सारा शहर सजाया गया था। स्थान-स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात थे। यह सब किसी निराली बात अथवा विशेष दिन का प्रतीक था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वज़ीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफ़ा मुकर्रर कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेजों के खिलाफ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया।
    वजीर अली को किससे नफरत थी?

    Aजमींदार से
    Bवकील से
    Cअंग्रेज़ों से
    Dकर्नल से।
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, लोक-तत्त्व का अभाव। वे जिन्दगी से दूर होती है। यदि त्रासद स्थितियों का चित्रांकन होता है तो उन्हें ग्लोरीफ़ाई किया जाता है। दुःख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके। 'तीसरी कसम' की यह खास बात थी कि वह दुःख को भी सहज स्थिति में, जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है। मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है। वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर थे। जो बात उनकी जिन्दगी में थी वही उनके गीतों में भी। उनके गीतों में सिर्फ करुणा नहीं, जूझने का संकेत भी था और वह प्रक्रिया भी मौजूद थी जिसके तहत अपनी मंजिल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का सन्देश देती है।
    'तीसरी कसम' फिल्म की खास बात क्या थी?

    Aसुख को सहज स्थिति में जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है।
    Bदुःख को सहज परिस्थिति में जीवन-आपेक्ष प्रस्तुत करती है।
    Cविपत्ति को सहज स्थिति में जीवन-पर्यन्त प्रस्तुत करती है।
    Dदु:ख को सहज स्थिति में जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है।
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, लोक-तत्त्व का अभाव। वे जिन्दगी से दूर होती है। यदि त्रासद स्थितियों का चित्रांकन होता है तो उन्हें ग्लोरीफ़ाई किया जाता है। दुःख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके। 'तीसरी कसम' की यह खास बात थी कि वह दुःख को भी सहज स्थिति में, जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है। मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है। वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर थे। जो बात उनकी जिन्दगी में थी वही उनके गीतों में भी। उनके गीतों में सिर्फ करुणा नहीं, जूझने का संकेत भी था और वह प्रक्रिया भी मौजूद थी जिसके तहत अपनी मंजिल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का सन्देश देती है।
    हमारी फिल्मों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या होती हैं ?

    Aलोकतत्त्व का अभाव जिससे वे सामान्य जनता से नहीं जुड़ पाती।
    Bलोकतत्त्व का बढ़ावा जिससे वे जिन्दगी से दूर नहीं जा पाती।
    Cलोकतत्त्व का संचार जिससे वे असामान्य जनता से जुड़ पाती।
    Dइनमें से कोई नहीं।