Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग। गिन्नी के सोने में थोड़ा सा ताँबा मिलाया हुआ होता है, इसलिए वह ज्यादा चमकता है और शुद्ध सोने से मजबूत भी होता है। औरतें अकसर इसी सोने के गहने बनवा लेती हैं। फिर भी होता तो वह है गिन्नी का ही सोना। शुद्ध आदर्श भी शुद्ध सोने के जैसे ही होते हैं। चंद लोग उनमें व्यावहारिकता का थोड़ा सा ताँबा मिला देते हैं और चलाकर दिखाते हैं। तब हम लोग उन्हें प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' कहकर उनका बखान करते हैं। पर बात न भूलें कि बखान आदर्शों का नहीं होता, बल्कि व्यावहारिकता का होता है। और जब व्यावहारिकता का बखान होने लगता है तब 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे हटने लगते हैं। और उनकी व्यावहारिक सूझबूझ ही आगे आने लगती सोना पीछे रहकर ताँबा ही आगे आता है।
व्यावहारिकता का अधिक बखान होने का क्या दुष्परिणाम होता है ?

A

आदर्श पीछे रह जाते हैं और व्यावहारिकता प्रमुख होती जाती है।

B

सोने का महत्त्व घट जाता है।

C

ताँबा अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है।

D

उपर्युक्त सभी।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


आदर्श पीछे रह जाते हैं और व्यावहारिकता प्रमुख होती जाती है।

|