Doubtnut Promotions Sticky

'शुद्ध सोने में ताँबे की मिलावट या ताँबे में सोना' गांधीजी के आदर्श और व्यवहार के संदर्भ में यह बात किस तरह झलकती है? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

.शुद्ध सोने में.................में सोना. गांधीजी के आदर्श और व्यवहार के संदर्भ में यह बात इस प्रकार झलकती है-चंद लोग गांधीजी को व्यावहारिक और आदर्शवादी ऐसा कहते और मानते थे। इसीलिए वे अपने विलक्षण आदर्श चला सके। उनके व्यवहार और आदर्शों से प्रभावित होकर देशवासी उनके पीछे चले। उनके आग्रह पर स्वदेशी स्वाधीनतावाद को स्वीकार कर कार्य कर सके। उन्होंने आदर्शों को व्यावहारिकता के स्तर पर उतरने नहीं दिया बल्कि व्यावहारिकता को आदर्शों के स्तर पर चढ़ाया था। वे सोने में ताँबा नहीं बल्कि ताँबे में सोना मिलाकर उसकी कीमत बढ़ाते थे। आजादी की लड़ाई में उन्होंने साधारण व्यक्तियों को जोड़कर उनकी कीमत, प्रसिद्धि बढ़ाई। चाहे वे कृषक-पुत्र राजेन्द्र प्रसाद हों, चाहे बल्लभ भाई पटेल हों, चाहे जवाहर लाल नेहरू हों, ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं जो गांधीजी के व्यक्तित्व, सिद्धान्तों और आदर्शों से प्रभावित होकर उनके निकट आए।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    भाषा और लिपि के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

    Aएक भाषा विशेष को एक लिपि विशेष में लिखा जा सकता है।
    Bभाषा की समृद्धि के लिए केवल लिपि ही उत्तरदायी है।
    Cकिसी भी भाषा को किसी भी लिपि में लिखा जा सकता है।
    Dप्रत्येक भाषा की एक निश्चित लिपि होती है।
  • Question 2 - Select One

    भाषा सीखने के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है ?

    Aबच्चों में भाषा अर्जित करने की जन्मजात क्षमता नहीं होती।
    Bबच्चे विद्यालय आकर ही भाषा सीखते हैं।
    Cबच्चे विभिन्न संचार माध्यमों से ही भाषा सीखते हैं।
    Dबच्चों में भाषा अर्जित करने की जन्मजात क्षमता होती
  • Question 3 - Select One

    हिंदी भाषा के सतत् और व्यापक मूल्यांकन के संदर्भ में कौन-सा कथन उचित नहीं है?

    Aयह बच्चे के संदर्भ में ही मूल्यांकन करता है।
    Bयह बच्चों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण श्रेणियों में विभाजित करने में विश्वास रखता है।
    Cसतत् और व्यापक मूल्यांकन बच्चों की सीखने की क्षमता और तरीके के बारे में जानकारी देता है।
    Dयह बताता है कि बच्चों को किस तरह की मदद की जरूरत है।