Doubtnut Promotions Sticky

अंदमान द्वीपसमूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है लिटिल अंदमान | यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित है | इसके बाद निकोबार द्वीप की श्रृंखला आरम्भ होती है जो निकोबारी जनजाति की आदिम संस्कृति के केंद्र हैं | निकोबार द्वीपसमूह का पहला प्रमुख द्वीप है कार-निकोबार जो लिटिल अंदमान से 96 किमी दूर है | निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे | इनके विभक्त होने की एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है |
सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था | पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था | उसका नाम था तताँरा | निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे | तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था | सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता |
तताँरा कैसा युवक था ?

A

नेक और मददगार

B

सुन्दर और अहंकारी

C

शक्तिशाली और बातूनी

D

मददगार और निर्दयी

|