Doubtnut Promotions Sticky

कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ | पशु-पर्व में हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है | वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं | बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है | शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे | धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए | तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था | उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थी | नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा | उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की | वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी | उसकी आँखें तरल थी | होंठ काँप रहे थे | तताँरा को देखते ही वह फुटकर रोने लगी | तताँरा विह्वल हुआ | उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था | रोने की आवाज ऊँची होती जा रही थी | तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था | वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी | सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा | इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए | वामीरो की माँ क्रोध में उफ़न उठी | उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया | गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे | यह तताँरा के लिए असहनीय था | वामीरो अब भी रोए जा रही थी | तताँरा भी गुस्से से भर उठा | उसे जहाँ विवाह की निषेध परम्परा पर क्षोभ था वही अपनी असहायता पर खीझ | वामीरो का दुःख उसे और हरा कर रहा था | उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए ?
वामीरो नारियल के पेड़ों के झुण्ड में क्यों छिपी हुई थी ?

A

उसे लोकभय सता रहा था

B

लोक निन्दा से बचने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा था

C

वह प्रेम में पूरी तरह निहाल हो चुकी थी

D

उपर्युक्त सभी

|