Doubtnut Promotions Sticky

शाम को वह मुझे एक 'टी-सेरेमनी' में ले गए | चाय पीने की यह एक विधि है | जापानी में उसे चा-नो-यू कहते हैं |
वह एक छ: मंजिली इमारत थी जिसकी छत पर दफ़्ती की दीवारों वाली और तातामी (चटाई) की जमीनवाली एक सुंदर पर्णकुटी थी | बाहर बेढब-सा एक मिटटी का बर्तन था | उसमे पानी भरा हुआ था | हमने अपने हाथ-पाँव इस पानी से धोए | तौलिए से पोंछे और अंदर गए | अंदर 'चाजीन' बैठा था | हमें देखकर वह खड़ा हुआ | कमर झुकाकर उसने हमें प्रणाम किया | दो...झो.... (आइए, तशरीफ लाइए) कहकर स्वागत किया | बैठने की जगह हमे दिखाई | अँगीठी सुलगाई | उस पर चायदानी रखी | बगल के कमरे में जाकर कुछ बर्तन ले आया | तौलिए से बर्तन साफ़ किए | सभी क्रियाएँ इतनी गरिमापूर्ण ढंग से की कि उसकी हर भंगिमा से लगता था मानो जयजयवंती के सुर गूँज रहे हो | वहाँ का वातावरण इतना शांत था कि चायदानी के पानी का खदबदाना भी सुनाई दे रहा था |
लेखक जिस स्थान पर चाय पीने गए उसकी विशेषता बताइए |

A

छह मंजिल की इमारत थी

B

छत पर दफ़्ती की दीवारों वाली तातामी (चटाई) की जमीन वाली एक सुंदर पर्णकुटी थी

C

बाहर मिट्टी के बर्तन में पानी भरा हुआ था, जिसमें हाथ-पाँव धोकर ही अन्दर प्रवेश कर सकते थे

D

उपर्युक्त सभी

|