Doubtnut Promotions Sticky

'एकै आषिर पीव का पढ़े सु पंडित होय' पंक्ति का आप क्या अर्थ समझते हैं ? प्रेम का एक अक्षर सभी ग्रन्थों से किस प्रकार भारी है। अपने जीवन के एक अनुभव के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

• .प्रेम. का एक अक्षर हृदय से पढ़ लेना सौ पुस्तकें पढ़ने के बराबर है।
• मानव जीवन का मूल मंत्र-मानव प्रेम
• व्यक्तिगत अनुभव
.एकै आषिर पीव का पढ़े सु पंडित होय. पंक्ति का अर्थ है कि जिस व्यक्ति ने प्रेम के एक अक्षर को पढ़ लिया है, वह विद्वान हो जाता है। यह पूर्णतः सत्य है क्योंकि संसार में लोग धार्मिक पुस्तकें पढ़-पढ़कर मर जाते हैं, परन्तु ईश्वर को प्राप्त नहीं कर पाते हैं और न ही सत्य को जान पाते हैं। कबीर दास जी का मानना है कि ईश्वर अनुभवगम्य है, अक्षरगम्य नहीं। वह केवल अपने अनुभव से ही जाना जा सकता है, दूसरों के अनुभवों से नहीं। मानव जीवन का मूल-मंत्र-मानव प्रेम है और प्रेम का अक्षर हृदय से पढ़ लेना सौ पुस्तकों के पढ़ने के बराबर होता है। अतः स्पष्ट है कि प्रेम का एक अक्षर सभी ग्रन्थों पर भारी होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions