Doubtnut Promotions Sticky

मीरा कृष्ण को अपना प्रियतम मानती हैं। उनकी भक्ति में प्रेम का पुट अधिक है। सिद्ध कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

मीरा कृष्ण को अपना प्रियतम मानती हैं इसलिए वह उनके सुन्दर छबीले रूप की आराधना करती हैं और लाल साड़ी पहनकर उनसे यमुना तट पर मिलना चाहती है। इससे स्पष्ट है कि उनकी भक्ति में प्रेम का पुट अधिक है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    मीरा के श्री कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को दर्शाता है

    Aदूसरे से संबंध ना होना
    Bकृष्ण को पति मानना
    Cकृष्ण से अनुराग होना
    Dइनमें कोई नहीं
  • Question 2 - Select One

    प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है जो प्रत्येक मानव को विरासत के रूप में मिलती है. और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है। सभ्यता और संस्कृति दो अलग-अलग चीजें हैं। यद्यपि दोनों में गहरा रिश्ता है किन्तु संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कहते हैं जिसमें युगों से मानव-विकास के बीज विद्यमान हैं। किसी राष्ट्र का मूल्यांकन हम उसकी संस्कृति के आधार पर भी कर सकते हैं।
    संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और_______ बनाने की साधनाओं का नाम है।

    Aअधम
    Bअगम
    Cउन्नत
    Dअवनत
  • Question 3 - Select One

    व्यक्ति चित्त सब समय आदर्शों द्वारा चालित नहीं होता। जितने बड़े पैमाने पर मनुष्य की उन्नति के विधान बनाए गए, उतनी ही मात्रा में लोभ, मोह जैसे विकार भी विस्तृत होते गए, लक्ष्य की बात भूल गए, आदर्शों को मज़ाक का विषय बनाया गया और संयम को दकियानूसी मान लिया गया। परिणाम जो होना था, वह हो रहा है। यह कुछ थोड़े-से लोगों के बढ़ते हुए लोभ का नतीजा है, परंतु इससे भारतवर्ष के पुराने आदर्श और भी अधिक स्पष्ट रूप से महान और उपयोगी दिखाई देने लगे हैं। भारतवर्ष सदा कानून को धर्म के रूप में देखता आ रहा है। आज एकाएक कानून और धर्म में अंतर कर दिया गया है। धर्म को धोखा नहीं दिया जा सकता, कानून को दिया जा सकता है। यही कारण है कि जो धर्मभीरू हैं, वे भी त्रुटियों से लाभ उठाने में संकोच नहीं करते। इस बात के पर्याप्त प्रमाण खोजे जा सकते हैं कि समाज के ऊपरी वर्ग में चाहे जो भी होता रहा हो, भीतर-बाहर भारतवर्ष अब भी यह अनुभव कर रहा है कि धर्म कानून से बड़ी चीज़ है। अब भी सेवा, ईमानदारी, सच्चाई और आध्यात्मिकता के मूल्य बने हुए हैं। वे दब अवश्य गए हैं, लेकिन नष्ट नहीं हुए हैं। आज भी वह मनुष्य से प्रेम करता है, महिलाओं का सम्मान करता है, झूठ और चोरी को गलत समझता है, दूसरों को पीड़ा पहुँचाने को पाप समझता है।
    निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक का चयन कीजिए-

    Aउन्नति के सन्दर्भ में जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता।
    Bमानव चित्त के आकर्षण निवारण में आदर्शों की भूमिका।
    Cसमाज कल्याण हेतु धर्म और कानून का सहअस्तित्व।
    Dधार्मिक व सार्वभौमिक मूल्यों का एकीकरण।