Doubtnut Promotions Sticky

गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं ?

Text Solution
Verified by Experts

गीतों की हृदयस्पर्शी भाषा और संगीत का अद्भुत संयोजन, मधुर आवाज, मिलकर उन्हें विशेष बनाते हैं। वे सुनने वाले के अंतर्मन में प्रवेश कर जाते हैं और उन्हें व्यक्ति कभी नहीं भूल पाते। गीत अपने सरल भाषा में गाए जाने के कारण लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। वे दिमाग को सुकून देते हैं व लोगों के मन को शान्त कर देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    इस गीत में धरती को क्या कहा गया है ?

    Aमाता
    Bदुल्हन
    Cपत्नी
    Dजननी
  • Question 2 - Select One

    लेखक के लेखन की क्या खास बात है?

    Aवे केवल किस्सागोई में निपुण हैं
    Bवे केवल जिन्दगी की कहानी लिखते हैं
    Cउनका लेखन सभी तरह के लोगों के दिल को छूता है
    Dउनका लेखन खास लोगों के ही दिल को छूता है
  • Question 3 - Select One

    प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसके आगे सारी समस्याएँ बौनी हैं, लेकिन समस्या एक प्रतिभा को खुद दूसरी प्रतिभा से होती है। बहुमुखी प्रतिभा का होना, अपने भीतर एक प्रतिभा के बजाय दूसरी प्रतिभा को खड़ा करना है। इससे हमारा नुकसान होता है। कितना और कैसे ? मन की दुनिया की एक विशेषज्ञ कहती हैं कि बहुमुखी होना आसान है, बजाय एक खास विषय का विशेषज्ञ होने की तुलना में। बहुमुखी लोग स्पर्धा से घबराते हैं। कई विषयों पर उनकी पकड़ इसलिए होती है कि वे एक में स्पर्धा होने पर दूसरे की ओर भागते हैं। वे आलोचना से भी डरते हैं और अपने काम में तारीफ़ ही तारीफ़ सुनना चाहते हैं। बहुमुखी लोगों में सबसे महान माने जाने वाले माइकल एंजेलो से लेकर अपने यहाँ रवींद्रनाथ टैगोर जैसे कई लोग हैं, लेकिन आज ऐसे लोगों की पूछ-परख कम होती है। ऐसे लोग प्रतिभाशाली आज भी माने जाते हैं, लेकिन असफल होने की आशंका उनके लिए अधिक होती है। आज वे लोग 'विंची सिंड्रोम' से पीड़ित माने जाते हैं, जिनकी पकड़ दो-तीन या इससे ज़्यादा क्षेत्रों में हो, लेकिन हर क्षेत्र में उनसे बेहतर उम्मीदवार मौजूद हों। बहुमुखी प्रतिभा वाले लोगों के भीतर कई कामों को साकार करने की इच्छा बहुत तीव्र होती है। उनकी उत्सुकता उन्हें एक से दूसरे क्षेत्र में हाथ आजमाने को बाध्य करती है। समस्या तब होती है, जब यह हाथ आज़माना दखल करने जैसा हो जाता है। वे न इधर के रह जाते हैं, और न उधर के। प्रबंधन की दुनिया में-'एक के साधे सब सधे, सब साधे सब जाए' का मंत्र ही शुरू से प्रभावी है। यहाँ उस पर ज्यादा फोकस नहीं किया जाता, जो सारे अंडे एक टोकरी में न रखने की बात करता है। हम दूसरे क्षेत्रों में हाथ आजमा सकते हैं, पर एक क्षेत्र के महारथी होने में ब्रेकर की भूमिका न अदा करें।
    बहुमुखी लोग...................से घबराते हैं।

    Aतारीफ
    Bस्पर्धा
    Cअसफलता
    Dनिराशा