Doubtnut Promotions Sticky

सैनिक जीवन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक निबन्ध लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

हम अपना सुखमय जीवन जिन दो व्यक्तियों के कारण व्यतीत कर पा रहे हैं वे हैं-(1) किसान जो खेती कर हमारा पोषण करते हैं और दूसरे सैनिक जो हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। सैनिक राष्ट्र के नायक होते हैं। वे सदैव अपने देश और देशवासियों की रक्षा हेतु बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। सैनिकों का जीवन कठिनाइयों से भरा होता है उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सैनिकों को अपने निजी जीवन का त्याग कर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। उन्हें विषम जलवायु, दुर्गम घाटियों, बर्फीली चोटियों, असामान्य परिस्थितियों में जीवनयापन करना पड़ता है। सैनिकों के जीवन में सुख और खुशी कोई मायने रखती। वे बर्फ, धूप, बारिश का सामना करते हुए भी देश की रक्षा में हर समय सतर्क रहते हैं। न तो वे मनपसन्द खाना खा पाते हैं न पूरी नींद ले पाते हैं। उनका जीवन हर समय खतरे से घिरा रहता है। और मौत कहीं से भी सामने आ सकती है, लेकिन इतना सब कुछ होते हुए भी वे खुशी-खुशी देश-सेवा में लगे रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions