Doubtnut Promotions Sticky

वामीरो कैसे जीवन साथी की कल्पना करती है? उसकी कल्पना साकार क्यों नहीं हो पाई ?

Text Solution
Verified by Experts

वामीरो ने तताँरा के बारे में कई महानियाँ सुन रखी थीं। वह एक साहसी, सुन्दर, बलिष्ठ, शान्त व्यक्ति था। वामीरो इसी तरह के व्यक्ति की जीवनसाथी के रूप में कल्पना करती थी, लेकिन तताँरा दूसरे गाँव का रहने वाला था और दूसरे गाँव में सम्बन्ध को मनाही थी इसलिए उसकी कल्पना साकार नहीं हो पाई।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    धन की चाह व्यक्ति को नाश की ओर ले जाती है। धन की चाह कभी समाप्त नहीं होती। वह धन प्राप्त होने पर बढ़ जाती है। धन लिप्सा अथाह सागर की तरह है। इसके तल की थाह नहीं पाई जा सकती है। जो व्यक्ति धन की उत्क्रट कामना से ग्रसित होता है, वह नीच-से-नीच काम कर सकता हैं उसे अपने सम्मान की भी कोई चिता नहीं होती। सम्मान को बेचकर उसे धन मिलता हो तो भी वह नहीं चूकता । समाज उसे चाहे हेय दृष्टि से देखत हो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह धन के लिए किसी के भी आगे गिड़गिड़ा सकता है, अपशब्द सुन सकता हैं इस तरह धन लिप्सा के सागर में उसका सम्मान डूब जाता है।
    कैसे व्यक्ति समाज में नीच-से-नीच काम सम्मान की चिंता किए बिना ही कर देते हैं ?

    Aज्ञान की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति,
    Bसम्मान की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति,
    Cधन की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति,
    Dमोक्ष की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति।
  • Question 2 - Select One

    धन की चाह व्यक्ति को नाश की ओर ले जाती है। धन की चाह
    कभी समाप्त नहीं होती। वह धन प्राप्त होने पर बढ़ जाती है। धन
    लिप्सा अथाह सागर की तरह है। इसके तल की थाह नहीं पाई
    जा सकती है। जो व्यक्ति धन की उत्कट कामना से ग्रसित होता
    है, वह नीच-से-नीच काम कर सकता हैं उसे अपने सम्मान की भी
    कोई चिंता नहीं होती। सम्मान को बेचकर उसे धन मिलता हो तो
    भी वह नहीं चूकता। समाज उसे चाहे हेय दृष्टि से देखता हो,
    उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह धन के लिए किसी के भी आगे
    गिड़गिड़ा सकता है, अपशब्द सुन सकता हैं इस तरह धन लिप्सा
    के सागर में उसका सम्मान डूब जाता है।
    कैसे व्यक्ति समाज में नीच-से-नीच काम सम्मान की चिंता किए बिना ही कर देते हैं?

    Aज्ञान की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति
    Bसम्मान की उत्कट कामना से ग्रसित व्ययित्त
    Cधन की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति
    Dमोक्ष की उत्कट कामना से ग्रसित व्यक्ति
  • Question 3 - Select One

    गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नो में से सबसे उचित विकल्प चुनिए।
    यायावरी यात्राओं के सुखो में एक सुख तो यह है की निकले किसी चीज की खोज में और मिल जाए कोई दूसरी ही चीज। लेकिन जीवन - भर यायावरी करते रहकर भी उस कल्पनातीत आविष्कार के लिए में तैयार नहीं था। जो इस बार राम - जानकी यात्रा के दौरान अकस्मात हुआ। यह तो जानता था की रामायण के चरित्रों से सम्बद्ध जिन स्थलों की खोज में निकला हूँ , उनके ऐसे अवशेष तो क्या ही मिल सकते है जिन्हे 'ऐतिहासिक' कहा जाए और यह भी जानता था की रामायण क चरित्रों से सम्बद्ध जिन स्थलों की खोज में निकला हूँ उनके ऐसे बहुत से स्थल मिल जायेंगे जिनका रामायण से कोई वास्तविक सम्बन्ध जरूर रहा हो , लेकिन उन्हें देखकर एकाएक यह मानने को जी होने लगे की कुछ सम्बन्ध जरूर रहा होगा। खासकर नेपाल ट्राई के जंगलो और नदी -नालो -भरे प्रदेशमें से गुजरते हुए तो मन हो ऐसा हो गया था किसी भी स्थल से जुड़ी किसी असुर की , गन्धर्व की , अप्सरा की , किरात अथवा नागकन्या की गाथा सुनकर एकाएक यह प्रतिक्रिया न होती की यह सब मनगढ़ंत है , ऐसा वास्तव में हुआ नहीं होगा , केवल आदिम -मानव की कच्ची कल्पना ने ये किससे गड़े होंगे। निश्चय ही स्थलों का अपना जादू होता है। ठोस व्यावहारिक आदमी भी ऐसे स्थलों पर पहुंचकर पाता है की उसकी कल्पना चेत उठी है फिर उसे अपनी संस्कृति के पुराण की ही बाते क्यों , दूसरी संस्कृतियों के पुराण भी सच्चे जान पढ़ने लगते है उनके भी वन - देवता और लता -बलाएँ और नदी -अप्सराएं देखते -देखते उसके आगे रूप लेने लगती है।
    लेखक के अनुसार आदिमानव की कच्ची कल्पना ने किस प्रकार की कहानियों को जन्म दिया होगा ?

    Aअसुर तथा गंधर्व की
    Bआधुनिक कथा
    Cऐतिहासिक कथा
    Dराम जानकी की कथा