Doubtnut Promotions Sticky

'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर तताँरा के चरित्र की चार विशेषताएँ बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

तताँरा पासा नामक गाँव का रहने वाला एक नवयुवक था। उसके चरित्र की विशेषताएँ निम्न हैं
(i) मानवीय गुणों से युक्त-तताँरा मानवीय गुणों से युक्त एक उदार, नेक, परोपकारी व्यक्ति था। वह अपने गाँव की ही नहीं वरन हर किसी की मदद को सदैव तत्पर रहता था।
(ii) आकर्षक व्यक्तित्व-तताँरा का व्यक्तित्व आकर्षक था। वह सुन्दर, बलिष्ठ और आकर्षक था। वह भोला, सीधा-सादा था। वामीरो उसे देखते ही मोहित हो गई थी।
(iii) विलक्षण तलवार-तताँरा के पास लकड़ी की एक तलवार थी। ऐसा माना जाता था कि उसमें दैवीय शक्ति है। वह तलवार का प्रयोग कभी लोगों को परेशान करने या डराने के लिए नहीं करता था।
(iv) आदर और सम्मान का पात्र-तताँरा अपने सहयोगपूर्ण व्यवहार और नेक स्वभाव के कारण सबका प्रिय था। सभी उसका आदर और सम्मान करते थे।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के लेखक हैं

    Aलीलाधर मंडलोई
    Bप्रहलाद अग्रवाल
    Cअंतोन चेखव
    Dप्रेमचन्द
  • Question 1 - Select One

    तताँरा और वामीरो कहाँ के रहने वाले थे?

    Aतताँरा पासा का और वामीरो लपाती गाँव की थी
    Bतताँरा लपाती और वामीरो पासा गाँव की थी
    Cतताँरा लक्षद्वीप और वामीरो अण्डमान की थी
    Dइनमें से कोई नहीं

Similar Questions