'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के अनुसार वनस्पति और जीव-जगत के बारे में लेखक की माँ के क्या विचार थे?

Text Solution
Verified by Experts

सूरज ढले पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, पेड़ रोएँगे।
दीया-बत्ती के वक्त फूलों को तोड़ने पर वे बद्दुआ देते हैं।
दरिया पर जाओ तो उसे सलाम करो।
कबूतरों को मत सताया करो, ये हजरत मुहम्मद के अजीज हैं।
मुर्गे को परेशान नहीं किया करो, वह मुल्लाजी से पहले मोहल्ले को जगाता है। (किन्हीं दो बिन्दुओं का उल्लेख अपेक्षित) व्याख्यात्मक हल:
लेखक की माँ के विचार थे कि सूरज छिपने के बाद पेड़ से फूल-पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, क्योंकि पेड़ रोते हैं, दीया-बत्ती के वक्त फूलों को तोड़ने पर वे बददुआ देते हैं। दरिया पर जाकर उसे सलाम करो, कबूतरों को इसलिए नहीं सताना चाहिए, क्योंकि वे हजरत मुहम्मद के अजीज हैं। मुर्गे को परेशान इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वह रोज सवेरे उठकर बाँग देता है और हम सबको प्रातः जगाने का काम करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions


Knowledge Check

  • 'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के लेखक कौन हैं?

    Aरवीन्द्र केलकर
    Bनिदा फ़ाज़ली
    Cकैफी आज़मी
    Dहबीब तनवीर