पाठ के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले लोग अब कम मिलते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

स्वार्थ सिद्धि-.स्व. की भावना के कारण परोपकारिता का अभाव
जीवन मूल्यों में गिरावट-भाई-चारे की कमी (सौहार्दभाव की कमी) के कारण
संवेदनहीनता-दूसरों के दुख में समभागी न होना। एकल परिवार का बढ़ना-जीविकोपार्जन की मजबूरी।
(उपयुक्त विस्तार अपेक्षित)
व्याख्यात्मक हल: अब दूसरों की पीड़ा व दु:ख को समझना तथा मुसीबत के समय काम आना इस प्रवृत्ति के लोग कम हैं। मनुष्य जो कि ईश्वर की उत्कृष्ट कृति है, उसने धीरे-धीरे पूरी धरती को ही अपनी सम्पत्ति बना लिया है और जीवधारियों को दर-बदर कर दिया है। उसे किसी के सुख-दु:ख की परवाह नहीं है, उसे केवल अपने ही सुख की चिन्ता है क्योंकि स्वार्थ से घिरा मनुष्य मशीनों के बीच मशीन बनकर रह गया है। उसे केवल अपना ही स्वार्थ नजर आता है। उसे दूसरों से दु:ख व पीड़ा की कोई परवाह नहीं तथा उनके अन्दर भाईचारे की भावना नहीं है। जीविकोपार्जन की मजबूरी है। इस कारण एकल परिवार बढ़ते जा रहे हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions


Knowledge Check

  • 'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के लेखक कौन हैं?

    Aरवीन्द्र केलकर
    Bनिदा फ़ाज़ली
    Cकैफी आज़मी
    Dहबीब तनवीर