Doubtnut Promotions Sticky

लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के क्या-क्या कारण बताए ? आप इन कारणों से कहाँ तक सहमत हैं?

Text Solution
Verified by Experts

लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के कारण निम्नलिखित बताए हैं
1. हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। हम चलते नहीं बल्कि दौड़ते हैं हम अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।
2. दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं।
3. काम को जल्दी पूरा करने की इच्छा शक्ति अर्थात एक महीने में पूर्ण होने वाले कार्य को एक दिन में पूरा करने की कोशिश करने लगे हैं।
4. हमारे दिमाग की रफ्तार तेज ही रहती है उससे दिमाग में तनाव बढ़ जाता है।
उपर्युक्त कारणों से हम पूर्णतः सहमत हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    जापान में मैंने अपने एक मित्र से पूछा, "यहाँ के लोगों को कौन-सी बीमारियाँ अधिक होती हैं?" "मानसिक", उन्होंने जवाब दिया, "यहाँ के अस्सी फीसदी लोग मनोरुग्ण हैं।" "इसकी क्या वजह है?"
    कहने लगे, "हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं बल्कि दौड़ता है। कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। ....अमेरिका से हम प्रतिस्पर्धा करने लगे। एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में ही पूरा करने की कोशिश करने लगे। वैसे भी दिमाग की रफ्तार हमेशा तेज़ ही रहती है। उसे 'स्पीड' का इंजन लगाने पर वह हज़ार गुना अधिक रफ्तार से दौड़ने लगता है। फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। ......यही कारण है जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं।........."
    लेखक के मित्र ने मानसिक रोग के क्या-क्या कारण बताए?

    Aवे एक महीने का काम एक ही दिन में करना चाहते हैं।
    Bवे अमेरिका से आगे बढ़ने की होड़ में लगे हैं।
    Cवे अपने दिमाग को निरंतर गतिशील रखते हैं।
    Dउपरोक्त सभी।
  • Question 2 - Select One

    लेखक के लेखन की क्या खास बात है?

    Aवे केवल किस्सागोई में निपुण हैं
    Bवे केवल जिन्दगी की कहानी लिखते हैं
    Cउनका लेखन सभी तरह के लोगों के दिल को छूता है
    Dउनका लेखन खास लोगों के ही दिल को छूता है