Doubtnut Promotions Sticky

आशय स्पष्ट कीजिए
हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं बल्कि दौड़ता है कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।

Text Solution
Verified by Experts

आशय-.झेन की देन. नामक पाठ के माध्यम से लेखक रवींद्र केलकर जापानी मित्र से मानसिक रोग बढ़ने के कारणों का वर्णन करते हुए कह रहे हैं-मानसिक रोग बढ़ने के पीछे हमारे जीवन की रफ्तार का बढ़ जाना है। हम प्रतिस्पर्धा के कारण तेज गति से भागते हैं। जब कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने की प्रवृत्ति के कारण तेजी से दौड़ते हैं जिससे मानसिक तनाव बढ़ जाता है उस स्थिति में हम अकेले में और अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    जापान में मैंने अपने एक मित्र से पूछा, "यहाँ के लोगों को कौन-सी बीमारियाँ अधिक होती हैं?" "मानसिक", उन्होंने जवाब दिया, "यहाँ के अस्सी फीसदी लोग मनोरुग्ण हैं।" "इसकी क्या वजह है?"
    कहने लगे, "हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं बल्कि दौड़ता है। कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। ....अमेरिका से हम प्रतिस्पर्धा करने लगे। एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में ही पूरा करने की कोशिश करने लगे। वैसे भी दिमाग की रफ्तार हमेशा तेज़ ही रहती है। उसे 'स्पीड' का इंजन लगाने पर वह हज़ार गुना अधिक रफ्तार से दौड़ने लगता है। फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। ......यही कारण है जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं।........."
    लेखक ने जापानियों के दिमाग में 'स्पीड' का इंजन लगने की बात क्यों कही है?

    Aक्योंकि वे हर काम को जल्दी निपटा देना चाहते हैं।
    Bक्योंकि वे बोलते नहीं, बकते हैं।
    Cक्योंकि वे अमेरिका से मुकाबला करना चाहते हैं।
    Dक्योंकि वे तनावग्रस्त रहते हैं।
  • Question 2 - Select One

    जापान में मैंने अपने एक मित्र से पूछा, "यहाँ के लोगों को कौन-सी बीमारियाँ अधिक होती हैं?" "मानसिक", उन्होंने जवाब दिया, "यहाँ के अस्सी फीसदी लोग मनोरुग्ण हैं।" "इसकी क्या वजह है?"
    कहने लगे, "हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं बल्कि दौड़ता है। कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। ....अमेरिका से हम प्रतिस्पर्धा करने लगे। एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में ही पूरा करने की कोशिश करने लगे। वैसे भी दिमाग की रफ्तार हमेशा तेज़ ही रहती है। उसे 'स्पीड' का इंजन लगाने पर वह हज़ार गुना अधिक रफ्तार से दौड़ने लगता है। फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। ......यही कारण है जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं।........."
    जापान के कितने प्रतिशत लोग मानसिक रोग के शिकार हैं?

    Aसाठ फीसदी
    Bअस्सी लोग
    Cअस्सी फीसदी
    Dसौ फीसदी।
  • Question 3 - Select One

    जापान में मैंने अपने एक मित्र से पूछा, "यहाँ के लोगों को कौन-सी बीमारियाँ अधिक होती हैं?" "मानसिक", उन्होंने जवाब दिया, "यहाँ के अस्सी फीसदी लोग मनोरुग्ण हैं।" "इसकी क्या वजह है?"
    कहने लगे, "हमारे जीवन की रफ्तार बढ़ गई है। यहाँ कोई चलता नहीं बल्कि दौड़ता है। कोई बोलता नहीं, बकता है। हम जब अकेले पड़ते हैं तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। ....अमेरिका से हम प्रतिस्पर्धा करने लगे। एक महीने में पूरा होने वाला काम एक दिन में ही पूरा करने की कोशिश करने लगे। वैसे भी दिमाग की रफ्तार हमेशा तेज़ ही रहती है। उसे 'स्पीड' का इंजन लगाने पर वह हज़ार गुना अधिक रफ्तार से दौड़ने लगता है। फिर एक क्षण ऐसा आता है जब दिमाग का तनाव बढ़ जाता है और पूरा इंजन टूट जाता है। ......यही कारण है जिससे मानसिक रोग यहाँ बढ़ गए हैं।........."
    प्रस्तुत गद्यांश किस प्रसंग से लिया गया है?

    Aगिन्नी का सोना
    Bटी-सेरेमनी
    Cझेन की देन
    Dजापान में एक शाम।