Doubtnut Promotions Sticky

वज़ीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?

Text Solution
Verified by Experts

वज़ीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद इसलिए आ जाती थी क्योंकि उसके कारनामों से सिपाही परेशान हो जाते थे, वह आदमी है या भूत, पकड़ में नहीं आता था। रॉबिनहुड भी इसी तरह जंगलों में घूमता था, लेकिन पकड़ में नहीं आता था। इसलिए कर्नल को रॉबिनहुड की याद आ जाती थी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    कर्नल को किसके कारनामे सुनकर रॉबिनहुड की याद आती

    Aसआदत अली के
    Bगुलाम अली के
    Cवजीर अली के
    Dइनमें से कोई नहीं
  • Question 2 - Select One

    कर्नल - जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है |
    लेफ्टिनेंट - हफ्तें हो गए यहाँ खेमा डाले हुए | सिपाही भी तंग आ गए हैं | ये वजीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता |
    कर्नल - उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं | अंग्रेजों के खिलाफ उसके दिल में किस कदर नफरत है | कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी | मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेजी असर से बिलकुल पाक कर देने में तकरीबन कामयाब हो गया था |
    कर्नल को जंगल की जिंदगी खतरनाक क्यों लगती है ?

    Aजंगल में वजीर अली को पकड़ने के लिए डेरा डाला हुआ था |
    Bउसके सिर पर शत्रु के आक्रमण के साथ-साथ जंगली जानवरों के हमले का भी खतरा था |
    Cजंगलों में जंगली जानवर रहते हैं |
    Dउपर्युक्त सभी
  • Question 3 - Select One

    कर्नल - जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है |
    लेफ्टिनेंट - हफ्तें हो गए यहाँ खेमा डाले हुए | सिपाही भी तंग आ गए हैं | ये वजीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता |
    कर्नल - उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं | अंग्रेजों के खिलाफ उसके दिल में किस कदर नफरत है | कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी | मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेजी असर से बिलकुल पाक कर देने में तकरीबन कामयाब हो गया था |
    रॉबिनहुड कौन था ? उसकी तुलना वजीर से क्यों की गई ?

    Aवह एक रोमांचकारी कारनामे करने वाला साहसी योद्धा था
    Bवजीर अली की ख्याति भी इसी प्रकार की थी
    Cउसके साहस भरे कारनामे लोगों की जुबान पर थे
    Dउपर्युक्त सभी