Doubtnut Promotions Sticky

लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कम्पनी के खिलाफ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?

Text Solution
Verified by Experts

लेफ्टीनेंट को ऐसा इसलिए लगा कि कम्पनी के खिलाफ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई है क्योंकि वज़ीर अली, टीपू सुल्तान, शम्सुद्दौला बाहरी देशों जैसे अफगानिस्तान के बादशाह को हिन्दुस्तान पर हमले का आमन्त्रण दे रहा है। हिन्दुस्तान की जनता कम्पनी के विरोध में आ गई थी, वह वज़ीर अली जैसे जाँबाज योद्धाओं की तरफदारी कर उनका साथ दे रही थी और कम्पनी के खिलाफ बगावत पर उतर आई थी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    26 जनवरी-आज का दिन तो अमर दिन है। आज के ही दिन सारे हिन्दुस्तान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था और इस वर्ष भी उसकी पुनरावृत्ति थी जिसके लिए काफी तैयारियाँ पहले से की गई थीं। गत वर्ष अपना हिस्सा बहुत साधारण था। इस वर्ष जितना अपने दे सकते थे, दिया था। केवल प्रचार में दो हजार रुपया खर्च किया गया था। सारे काम का भार अपने समझते थे अपने ऊपर है, और इसी तरह जो कार्यकर्ता थे उनके घर जा-जाकर समझाया था।
    कलकत्तावासियों के लिए 26 जनवरी, 1931 का दिन क्यों महत्त्वपूर्ण था ?

    Aसारे हिन्दुस्तान में राष्ट्रीय त्योहार मनाया गया था।
    Bसारे हिन्दुस्तान में उत्सव मनाया गया था।
    Cसारे हिन्दुस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
    Dइनमें से कोई नहीं।
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    26 जनवरी-आज का दिन तो अमर दिन है। आज के ही दिन सारे हिन्दुस्तान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था और इस वर्ष भी उसकी पुनरावृत्ति थी जिसके लिए काफी तैयारियाँ पहले से की गई थीं। गत वर्ष अपना हिस्सा बहुत साधारण था। इस वर्ष जितना अपने दे सकते थे, दिया था। केवल प्रचार में दो हजार रुपया खर्च किया गया था। सारे काम का भार अपने समझते थे अपने ऊपर है, और इसी तरह जो कार्यकर्ता थे उनके घर जा-जाकर समझाया था।
    आज के दिन को अमर दिन क्यों कहा गया है ?

    Aइस दिन कोलकाता में स्वतंत्रता आन्दोलन का इतिहास रचा गया था।
    Bइस दिन पूरे कोलकाता में उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय झंडा फहराया गया था।
    Cनर-नारियों ने मिल-जुलकर अहिंसात्मक संघर्ष किया था।
    Dउपर्युक्त सभी।
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही विकल्पों को चुनकर लिखिए-
    कंपनी बाग के मुहाने पर
    धर रखी गई है यह 1857 की तोप
    इसकी होती है बड़ी सम्हाल,
    विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह
    साल में चमकाई जाती है दो बार
    सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं, बहुत से सैलानी
    उन्हें बताती है यह तोप
    कि मैं बड़ी जबर
    उड़ा दिए थे मैंने
    अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में।
    तोप किसका प्रतीक है?

    Aअंग्रेजों का।
    B1932 के आंदोलन का।
    C1857 के संग्राम का।
    Dसौंदर्य का।