Doubtnut Promotions Sticky

अपनी भाषा प्यारी भाषा, अनुच्छेद लिखिए-

Text Solution
Verified by Experts

संकेत-बिन्दु-(i) अपनी भाषा का परिचय, (ii) प्यारी क्यों है? (iii) अन्य भाषाओं से मेल, (iv) विशेषताएँ।
अपनी भाषा का परिचय-भाषा के द्वारा मनुष्य अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है। अपनी बात को कहने के लिए और दूसरे की बात को समझने के लिए भाषा एक सशक्त साधन है।
प्यारी क्यों हैं-जब मनुष्य इस पृथ्वी पर आकर होश सम्भालता है, तब उसके माता-पिता उसे अपनी भाषा में बोलना सिखाते हैं। इस तरह भाषा सिखाने का यह काम लगातार चलता रहता है। प्रत्येक राष्ट्र की अपनी अलग-अलग भाषाएँ होती हैं. लेकिन उनका राजकार्य जिस भाषा में होता है और जो जनसम्पर्क की भाषा होती है उसे ही राष्ट्र-भाषा का दर्जा प्राप्त होता है।
अन्य भाषाओं से मले-हर भाषा की अपनी अहमियत होती है, फिर भी मातृभाषा हमें सबसे प्यारी है, क्योंकि उसी जुबान से हम बोलना सीखते हैं, बच्चा सबसे पहले माँ ही बोलता है। इसलिए भी मातृभाषा हमें सबसे ज्यादा प्रिय होती है।
विशेषताएँ-भारत में अनेक राज्य हैं। उन राज्यों की अपनी अलग-अलग भाषाएँ हैं। इस प्रकार भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है, लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्र भाषा है-हिन्दी। 14 सितम्बर, 1949 को हिन्दी को यह गौरव प्राप्त हुआ। 26 जनवरी, 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हमें मानना ही पड़ेगा कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेज़ी का स्थान ले लेगी और अंग्रेज़ी पर हिन्दी का प्रभुत्व होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    भाषा की परीभाषा हैः

    Aभाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य सिर्फ पढ़कर अपने मन के भावों विचारों का आदान-प्रदान करता ।
    Bभाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर,सुनकर , लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों विचारों का आदान-प्रदान करता
    Cभाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर पढ़कर अपने मन के भावों विचारों का आदान-प्रदान नहीं करता
    Dभाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य सिर्फ बोलकर अपने मन के भावों विचारों का आदान-प्रदान करता