Doubtnut Promotions Sticky

आपके बचत खाते का ए.टी.एम. कार्ड खो गया है। इस सम्बन्ध में तत्काल उचित कार्यवाही करने हेतु बैंक प्रबन्धक को पत्र लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    हमारे जीवन में उत्साह का विशेष स्थान है। किसी काम को करने के लिए सदा तैयार रहना तथा उस काम को करने में आनन्द अनुभव करना उत्साह का प्रमुख लक्षण है। उत्साह कई प्रकार का होता है परन्तु सच्चा उत्साह वही होता है जो मनुष्य को कार्य करने के लिए प्रेरणा दें। मनुष्य किसी भी कारणवश जब किसी के कष्ट को दूर करने का संकल्प करता है तब जिस सुख को वह अनुभव करता है वह सुख विशेष रूप से प्रेरणा देने वाला होता है। इसी उत्साह के लिए कहा भी गया है, 'साहस से भरी हुई उमंग का उत्साह है जिस भी कार्य को करने के लिए मनुष्य में कष्ट, दुख या हानि को सहन करने की ताकत आती है, उन सबसे उत्पन्न आनंद ही उत्साह कहलाता है। दान देने वाला व्यक्ति अपने भीतर एक विशेष साहस रखता है और वह है धन-त्याग का साहस। यही त्याग यदि मनुष्य प्रसन्नता के साथ करता है तो उसे उत्साह से किया गया दान कहा जाएगा। इसी प्रकार युद्ध क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले तथा दया के लिए वीरता दिखाने वाले भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्साह का कार्य करने वाले हैं।
    गद्यांश का उचित शीर्षक चुनें

    Aउत्साह का आनंद,
    Bउत्साह
    Cउत्साह का महत्व,
    Dउत्साह का स्वरूप और महत्व
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। गाँधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्वों का समन्वय मिलता है। यही इस वाद की विशेषता है। आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः राजनीतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं। आत्मा से उनका सम्बन्ध-विच्छेद होकर केवल बाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है। मन की निर्मलता और ईश्वर निष्ठा से आत्मा को शुद्ध करना गाँधीवाद की प्रथम आवश्यकता है। ऐसा करने से निःस्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन सेवा के लिए तत्पर हो जाता है। गाँधीवाद में साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इसी समस्या को हल करने के लिए गाँधीजी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।
    उपरोक्त गद्यांश में गाँधीवाद का आधार किसे बताया गया है?

    Aजनसेवा और अध्यात्म को
    Bराजनीतिक और आध्यात्मिक तत्व को
    Cराजनीतिक अध्यात्म और साम्प्रदायिकता को
    Dईश्वर निष्ठा और मन की निर्मलता को
  • Question 3 - Select One

    नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
    हमारे देश में एक ऐसा भी युग था, जब नैतिक और आध्यात्मिक विकास ही जीवन का वास्तविक लक्ष्य माना जाता था। अहिंसा की भावना सर्वोपरि थी। आज पूरा जीवन-दर्शन ही बदल गया है। सर्वत्र पैसे की हाय-हाय तथा धन का उपार्जन ही मुख्य ध्येय हो गया है, भले ही धन-उपार्जन के तरीके गलत ही क्यों न हों। इन सबका असर मनुष्य के प्रतिदिन के जीवन पर पड़ रहा है। समाज का वातावरण दूषित हो गया है। इन सबके कारण मानसिक और शारीरिक तनाव-खिंचाव और व्याधियाँ पैदा हो रही हैं। आज आदमी धन के पीछे अंधाधुंध दौड़ रहा है। पाँच रुपये मिलने पर दस, दस मिलने पर सौ और सौ मिलने पर हजार की लालसा लिए वह इस अंधी दौड़ में शामिल है। इस दौड़ का कोई अंत नहीं। धन की इस दौड़ में सभी पारिवारिक और मानवीय सम्बन्ध पीछे छूट गए। व्यवित सत्य-असत्य, उचित-अनुचित, न्याय-अन्याय और अपने-पराए के भेद-भाव को भूल गया। उसके पास अपनी पत्नी और संतान के लिए भी समय नहीं। धन के लिए पुत्र का पिता के साथ, बेटी का माँ के साथ और पति का पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा है। भाई-भाई के खून का प्यासा है। धन की लालसा व्यक्ति को जघन्य से जघन्य कार्य करने के लिए उकसा रही है। इस लालसा का ही परिणाम है कि जगह-जगह हत्या, लूट, अपहरण और चोरी-डकैती की घटनाएँ बढ़ रही हैं। इस रोगी मनोवृत्ति को बदलने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयत्न करने होंगे।
    हमारे मानवीय सम्बन्ध पीछे छूटने का कारण है

    Aधन कमाने की इच्छा
    Bधन कमाने की लालसा
    Cधन कमाने की अंधी दौड़
    Dधन कमाने की विवशता