Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लघु कथा लिखिए-(100 से 120 शब्दों में)
संकेत-बिन्दु :
मधुमक्खियों का छत्ता ............ कबूतर का घोंसला .......... रानी मधुमक्खी का नदी में गिरना ............ कबूतर द्वारा पत्ता फेंकना .... ........ मधुमक्खी के प्राण बचाना ........... शिकारी का आना ............ कबूतर पर निशाना लगाना ........... मधुमक्खियों का शिकारी पर हमला ........... कबूतर की प्राण रक्षा।

Text Solution
Verified by Experts

किसी जंगल में बरगद का एक घना पेड़ था। उस पर मधुमक्खियों का छत्ता था। पास वाले पेड़ पर ही कबूतर का घोंसला था। एक दिन रानी मधुमक्खी नदी में जा गिरी। अचानक कबूतर की नज़र उस पर जा पड़ी। वह फुर्र से उड़ा और अपनी चोंच में एक पत्ता दबा लाया। उसने वह पत्ता मधुमक्खी के आगे डाल दिया। मधुमक्खी बह कर पत्ते पर आ गई तो उसने बड़े आराम से पत्ते को चोंच से उठाया और पेड़ के नीचे रख दिया। कबूतर की सावधानी से मधुमक्खी के प्राण बच गए। वह वापस अपने डेरे में लौट गई। कुछ दिन बाद ही जंगल में एक शिकारी आया। कबूतर अपनी धुन में बैठा था, उसे पता ही नहीं चला कि शिकारी ने उस पर निशाना साध रखा था। मधुमक्खी की नज़र शिकारी पर जा पड़ी। उसने तुरन्त सोचा कि उसके सहायक कबूतर की जान खतरे में है। बस! रानी मधुमक्खी के संकेत की देर थी, सभी मधुमक्खियाँ शिकारी पर टूट पड़ीं। शिकारी निशाना तो क्या लगाता, अपनी बन्दूक भी वहाँ छोड़कर भाग गया। इस तरह मधुमक्खियों ने कबूतर की जान बचा ली।
शिक्षा- परोपकार का फल सदैव मीठा होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions