Doubtnut Promotions Sticky

नदी के कार्यों का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

नदी के कार्य-नदी के कार्यों को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है-
(1) जल प्रपात-जब नदी किसी खड़े ढाल वाले स्थान से अत्यधिक कठोर शैल या खड़े ढाल वाली घाटी में गिरती है, तो यह जल प्रपात बनाती है। जैसे—नियाग्रा जल प्रपात।
(2) विसर्प-जब नदी मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है. तो। वह मोड़दार मार्ग पर बहने लगती है, नदी के इन्हीं बड़े | मोड़ों को विसर्प कहते हैं।
(3) चापझील-नदी के विसों के किनारों में निरन्तर अपरदन और निक्षेपण जारी रहने से विसर्प लूप के सिरे निकट आ जाते हैं और धीरे-धीरे ये विसर्प लप नदी से कट जाते हैं और अलग झील बनाते हैं, जिसे चापझील कहते हैं।
(4) बाढ़कृत मैदान-कभी-कभी नदी अपने तटों से बाहर निकलने लगती है जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण नदी तटों के आस-पास के क्षेत्रों में महीन मिट्टी व अन्य पदार्थों का निक्षेपण करती है। इससे समतल उपजाऊ बाढ़कृत मैदान का निर्माण होता है।
(5) वितरिका तथा डेल्टा-समुद्र तक पहुँचते-पहुँचते नदी का प्रवाह धीमा हो जाता है और नदी अनेक धाराओं (वितरिकाओं) में विभाजित हो जाती है और अपने साथ लाए मलबे का निक्षेपण करने लगती है। प्रत्येक वितरिका अपने मुहाने का निर्माण करती है। सभी मुहानों के अवसादों के संग्रह से डेल्टा का निर्माण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions