Doubtnut Promotions Sticky

आज विश्व में कहीं भी संवाद भेजने और पाने का एक बड़ा साधन इन्टरनेट है। पक्षी और बादल की चिट्ठियों की तुलना इन्टरनेट से करते हुए दस पंक्तियों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

आज विश्व में कहीं भी संवाद भेजने और उसे पाने का एक बड़ा साधन इन्टरनेट है। इस साधन के माध्यम से व्यक्ति जब चाहे, जहाँ चाहे, घर बैठे-बैठे अपना सन्देश अपने प्रियजन को भेज सकता है और साथ ही उत्तर रूप में उसका सन्देश पा सकता है। इससे बहुत कम समय लगता है जबकि पक्षी और बादल की चिट्ठियों में छिपा ईश्वरीय सन्देश सम्पूर्ण मानवता के लिए होता है। वहीं हमारा सन्देश केवल हमारे प्रियजनों के लिए ही होता है। उसमें सुख-दु:ख की भावनाएँ समायी हुई होती हैं जबकि ईश्वरीय सन्देश में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावनाएँ समायी हुई होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions