Doubtnut Promotions Sticky

फंजाई के कोई चार महत्त्वपूर्ण लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

फंजाई के महत्त्वपूर्ण लक्षण निम्न हैं-
(1) फंजाई पतले सूत्रों के रूप में पाये जाते हैं, इन सूत्रों को हाइफे (Hyphae) या कवक तन्तु कहते हैं। मगर यीस्ट एक-कोशिक होता है।
(2) कवक तन्तु सतत नलिकाकार होते हैं, जिनमें बहुकेन्द्रकित कोशिका द्रव्य भरा होता है, जिन्हें संकोशिकी कवक तन्तु कहते हैं।
(3) कुछ कवक तन्तुओं के पटों में छिद्र बने हो सकते हैं जिनमें से होकर साइटोप्लाज्म स्वच्छंद रूप में बह सकते हैं। (4) हाइफे के समूह को माइसीलियम (Mycelium) कहते हैं। इनकी कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती है।
(5) माइसीलिया अधःस्तर पर अथवा जमीन पर फैले हो सकते हैं। यहाँ तक कि इस प्रकार वे कई-कई किलोमीटर तक फैले होते हैं।
(6) कवकों में अलैंगिक तथा लैंगिक दोनों प्रकार का जनन होता है।
(7) फंजाई (कवक) यूकेरियोटिक, बहुकोशिक मृतपोषी होते हैं, जिनके तन्तु जमीन के भीतर लकड़ी में अथवा अन्य अधःस्तरों में पनपते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions