Doubtnut Promotions Sticky

पुष्पक्रम की परिभाषा कारों। पुष्पी पादपों में विभिन्न प्रकार के पुष्पक्रमों के आधार का वर्णन कारों।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पुष्पी अक्ष पर पुष्पों के लगने के क्रम को पुष्पक्रम कहते हैं। पुष्प सामान्यतः शीर्षस्थ (terminal) या कक्षस्थ (axillary) कलिका से बनता है। जब पुष्प शाखा पर एक ही होता है तो एकल (solitary) कहलाता है। जब शाखा पर अनेक पुष्प होते हैं तो ऐसी अवस्था में पुष्प अक्ष पर पुष्पों की व्यवस्था को पुष्पक्रम कहते हैं। जिस शाखा पर ये पुष्प लगते हैं उसे पुष्पावली वृन्त (peduncle) कहते हैं तथा एक पुष्प धारण करने वाला वृन्त पुष्प वृन्त (pedicel) कहलाता है। मुख्य अक्ष की वृद्धि के अनुसार पुष्पक्रम दो प्रकार के होते हैं
1. असीमाक्षी (Racemose)-ऐसा पुष्पक्रम, जिसका मुख्य अक्ष पुष्प में समाप्त नहीं होता बल्कि वह निरन्तर बढ़ता रहता है और पार्श्व में पुष्पों को अग्राभिसारी (acropetal) अनुक्रम में बनाता रहता है।
2. ससीमाक्षी (Cymose)-ऐसे पुष्पक्रम में मुख्य अक्ष की वृद्धि उसके शीर्ष पर पुष्प बनने से रुक जाती है। शीर्षस्थ पुष्प के ठीक नीचे पार्श्व शाखाएं निकलती हैं और वे भी पुष्प में समाप्त हो जाती हैं। पुष्पक्रम अक्ष पर पुष्प तलाभिसारी क्रम (basipetal manner) में लगे होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions