Doubtnut Promotions Sticky

ऊतक किसे कहते हैं? संयोजी ऊतक के कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऊतक (Tissue)-समान संरचना, समान उत्पत्ति एवं समान कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं। संयोजी ऊतक के कार्य (Functions of connective tissue)
1. यह ऊतक कोशिकाओं, ऊतकों तथा अंगों को आपस में बाँधने का कार्य करता है।
2. यह आन्तरिक अंगों को अपने स्थान पर साधने का कार्य करता है
3. यह विभिन्न ऊतकों, अंगों, संरचना आदि को ढकने, उनके मध्य खाली स्थान को भरने आदि का कार्य करता है।
4.यह अस्थियों के रूप में नई कोशिकाएँ बनाने का कार्य करता है।
5. यह मृत या नष्ट कोशिकाओं का स्थान ग्रहण करता है।
6. यह रासायनिक पदार्थ का संग्रह तथा संवहन का कार्य करता है।
7. यह कंकाल का निर्माण कर शरीर को सहारा देने तथा निश्चित आकार बनाने का कार्य करता है।
8. यह ऊतक वसा का संचय करके ऊर्जा उत्पादन में सहायक है।
9. इससे स्नायु तन्तुओं का निर्माण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions