Doubtnut Promotions Sticky

समसूत्री विभाजन किसे कहते हैं? पूर्वावस्था के दौरान घटित घटनाओं की विशेषताएँ लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

समसूत्री विभाजन (Mitosis)-ऐसे विभाजन जिसमें बनने वाली पुत्री कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका के समान हो, समसूत्री विभाजन कहलाता है। पूर्वावस्था के दौरान घटित घटनाओं की विशेषताएँ निम्न हैं - (i) गुणसूत्रीय द्रव्य संघनित होकर ठोस गुणसूत्र बन जाते है। गुणसूत्र दो अर्धगुणसूत्रों से बना होता है, जो आपस में सेंट्रोमियर से जुड़े रहते हैं। (ii) समसूत्री तर्कु, सूक्ष्म नलिकाओं के जमावड़े की प्रक्रिया आरम्भ हो जाती है। कोशिका जीवद्रव्य के ये प्रोटीन युक्त घटक इस प्रक्रिया में सहायता करते है। पूर्वावस्था के अन्त में गॉल्जीकाय अंतद्रव्यी जालिका, केन्द्रिका व केन्द्रक आवरण दिखाई नहीं देता हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions